(N/A) भारत सरकार ने $1995$ में ताजमहल को बचाने के लिए 'ताज ट्रेपेज़ियम' नामक एक कार्य योजना की घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य ताजमहल के निकटवर्ती शहर और कस्बों की हवा को स्वच्छ करना है। इस योजना के तहत,ट्रेपेज़ियम के भीतर काम करने वाले $2000$ से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को कोयले या तेल के बजाय प्राकृतिक गैस या लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस $(LPG)$ का उपयोग करने के लिए कहा गया था।
इस क्षेत्र में प्रतिदिन आधे मिलियन घन मीटर से अधिक प्राकृतिक गैस लाने के लिए एक नई प्राकृतिक गैस पाइपलाइन स्थापित की गई थी।
शहर में रहने वाले लोगों को भी कोयले,मिट्टी के तेल या जलाऊ लकड़ी के स्थान पर $LPG$ का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
ताजमहल के आसपास के राजमार्गों पर चलने वाले वाहनों को कम सल्फर सामग्री वाले डीजल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।